1.

निबंध (मेरा प्रिय कवि )​

Answer»

वि राज्य के संरक्षक होता हैं । वे मानव जाति के प्रथम शिक्षक हैं । यह कथन पूरी तरह राष्ट्र कवि रामधारी सिंह ‘ दिनकर ’ पर खरा उतरता है । आदिकाल से लेकर आज तक हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में अनेक कवि हुए हैं । कोई किसी से कम नहीं । सूरदास यदि सूर्य समान है तो गोस्वामी तुलसीदास चन्द्र समान है ।किसी ने कबीर की प्रशंसा की है तो किसी ने जायसी की । पर जहाँ तक मेरा व्यक्तिगत प्रश्न है, मेरे लिए राष्ट्रवादी कविवर रामधारी सिंह ‘ दिनकर ’ से बढ़कर अन्य किसी कवि का कोई विशेष महत्त्व नहीं है । इसका एकमात्र कारण मेरी दृष्टि में यह कहकर अवरेखित किया जा सकता है कि राष्ट्रीय यौवन और पुरुषार्थ का गायन करने वाला उन जैसा दूसरा कोई कवि न तो आज तक कोई हुआ है और न ही निकट भविष्य में होने की कोई सम्भावना ही है ।एक आलोचक के अनुसार उदात्त मानवीय पौरुष, भारतीय यौवन एवं राष्ट्रीय जन- भावनाओं के अमर गायक राष्ट्रकवि ‘ दिनकर ‘ ही हैं । अपनी ओजस्विता के कारण दिनकर राष्ट्रधारा के कवियों में सर्वाधिक लोकप्रिय व्यक्तित्व लेकर उभरे । जो भी हो, मेरे इस प्रिय कवि का जन्म बिहार के मुंगेर जिले में स्थित सिमरिया नामक छोटे से गाँव में हुआ था ।हिन्दी, अंग्रेजी के साथ-साथ दिनकर ने संस्कृत, उर्दू, बंगला आदि भाषाओं का भी व्यापक अध्ययन किया । भारतीय युवकों की हर प्रकार की चेतनाओं का अपनी कविता में प्रतिनिधित्व करते हुए इन्हें सहज ही देखा-परखा जा सकता है ।जहाँ तक विभिन्न प्रकार के प्रभावों का प्रश्न है, उर्दू के इकबाल, बंगला के रवीन्द्र, अंग्रेजी के मिल्टन, कीट्स और शैली का इन पर विशेष प्रभाव माना जाता है । पहले क्रान्तिकारी, फिर गाँधीवाद और दार्शनिक बन गए, पर क्रान्ति की भावना ने मेरे इस कवि का साथ आरम्भ से अन्त तक कभी नहीं छोड़ा । तभी तो अपने आप को इन्होंने ‘ एक बुरा गाँधीवादी हूँ ‘ ऐसा कहा है ।मेरा यह प्रिय कवि गाँधी हो जाने के बाद भी ईंट का जवाब पत्थर से देने पर ही विश्वास करता रहा । एक थप्पड़ खाने के बाद दूसरा गाल आगे कर देने वाली गाँधीवादी नीतियों पर मेरे इस प्रिय कवि को कतई विश्वास न था ।



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions