1.

निबन्धात्मक परीक्षण (परीक्षाओं) के कोई पाँच गुण लिखिए। या निबन्धात्मक परीक्षण के क्या लाभ हैं।

Answer»

निबन्धात्मक परीक्षाओं के पाँच गुण निम्नलिखित हैं

⦁    इन परीक्षाओं का आयोजन सरलतापूर्वक किया जा सकता है।
⦁    इन परीक्षाओं के प्रश्नों को सुगमता से तैयार किया जा सकता है।
⦁    यह विधि समस्त विषयों के लिए उपयोगी है।
⦁    इसमें बालक को पूर्ण अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता रहती है।
⦁    यह प्रणाली बालकों के लिए भी सुगम होती है, क्योंकि प्रश्न-पत्र समझने में उन्हें विशेष प्रयास की आवश्यकता नहीं पड़ती।



Discussion

No Comment Found