1.

नीचे दिया गया पद्यांश पढ़िए । प्रश्नों के उत्तर दीजिए।क़दम – क़दम बढ़ाए जा, सफलता तू पाये जा,ये भाग्य है तुम्हारा, तू कर्म से बनाये जा,निगाहें रखो लक्ष्य पर, कठिन नहीं ये सफ़र,ये जन्म है तुम्हारा, तू सार्थक बनाये जा।i) कवि के अनुसार सफलता किस प्रकार प्राप्त हो सकती है?ii) हमारा सफ़र कब सरल बन सकता है?iii) इस कविता के लिए उचित शीर्षक दीजिए।

Answer»

i) कवि के अनुसार सफलता, मिलजुलकर आगे बढते हुए श्रम करने से ही सफलता प्राप्त हो सकती है।

ii) लक्ष्य पर निगाहें रखकर आगे बढने पर हमारा सफर सरल बन सकता है।

iii) “कर्म का महत्त्व” इस कविता के लिए उचित शीर्षक है।



Discussion

No Comment Found