1.

नीचे दिये गये गद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए।तभी तेनाली ने उन्हें रोका और कहा – “महाराज ! मैं आपसे कुछ नहीं चाहता । मैं तो सिर्फ़ आपको दिखाना चाहता था कि छोटी – छोटी चीजें भी कितनी महत्वपूर्ण होती हैं । एक महान विजय हासिल करने के लिए पहले कदम उठाना आवश्यक है । मेरी हार्दिक कामना है कि आप इसी प्रकार आगे बढ़ते हुए और अधिक विजय प्राप्त करें ।”1. एक महान विजय हासिल करने के लिए पहले क्या करना आवश्यक है?2. उन्हें किसने रोका?3. तेनाली राम राजा कृष्णदेवराय को क्या दिखाना चाहता था?4. इस अनुच्छेद में “महाराज” कौन हैं?5. “कामना” शब्द का विलोम क्या है?

Answer»
  1. एक महान विजय हासिल करने के लिए पहले कदम उठाना आवश्यक है।
  2. उन्हें तेनाली ने रोका।
  3. तेनाली राम राजा कृष्णदेवराय को दिखाना चाहता था कि छोटी – छोटी चीजें भी कितनी महत्वपूर्ण होती हैं।
  4. इस अनुच्छेद में महाराज श्रीकृष्णदेवराय
  5. ‘कामना’ शब्द का विलोम है “निष्कामना’


Discussion

No Comment Found