Saved Bookmarks
| 1. |
नीचे कुछ अव्यय शब्द दिए गये हैं, उनकी प्रयोग करते हुए एक-एक वाक्य बनाइए-क्योंकि, किन्तु, परन्तु, अथवा, इसलिए, चूंकि, तथा, अतः |
|
Answer» क्योंकि – मैं यहाँ रुकना नहीं चाहती क्योंकि यहाँ मेरा मन नहीं लग रहा है। किंतु – वह गरीब था, किन्तु उसकी ईमानदारी में कोई कमी नहीं थी। परन्तु – वह आपसे ही मिलने आया था परन्तु आप शहर से बाहर थे। अथवा – तुम अंग्रेजी अथवा हिंदी में कोई एक भाषा चुन लो।। इसलिए – रमा मेरी बात नहीं मानती इसलिए मैंने उससे कुछ कहना ही छोड़ दिया है। चूंकि – चूँकि तुम एक मंत्री के बेटे हो, इसलिए तुम किसी पर भी अपनी मर्जी थोप सकते हो? तथा – ईमानदारी, सच्चाई, कर्तव्यनिष्ठा, स्वाभिमान, साहस तथा आत्मनिर्भरता वीर पुरुषों के गुण है। अतः – वह आपसे मिलना नहीं चाहता अतः आप यहाँ से चले जाएँ। |
|