Saved Bookmarks
| 1. |
निम्न लिखित गद्यांश पढ़कर दिये गये प्रश्नों के उत्तर विकल्पों में से चुनकर लिखिए।रविवार का दिन था। श्रीमति स्टो गिरिजाघर गयी हुई थीं और वहाँ धर्मोपदेश सुन रही थी कि एक साथ उनके मन में पुस्तक प्रारंभ कर देने की प्रेरणा उत्पन्न हुई और उन्होंने पहला अध्याय वहीं पर बैठे - बैठे लिख डाला। फिर उन्होंने वह अध्याय अपने बच्चों को सुनाया जिसे सुनकर बच्चों की आँखों से आँसू टप - टप गिरने लगे। इतने में श्रीमति स्टो के पतिदेव भी आ गये। बच्चों को रोते हुए देखकर वे आश्चर्यचकित रह गये। समझ में नहीं आया कि माजरा क्या है? तब श्रीमति स्टो ने वह अध्याय पति को भी सुनाया और वे भी रोने लगे। इस प्रकार प्रारंभ हुआ इस महत्वपूर्ण ग्रंथ का, जिसने आगे चलकर संसार में अक्षय कीर्ति प्राप्त की, जिसका अनुवाद शीघ्र ही संसार की तेईस भाषाओं में हो गया और जिसकी लाखों कापियाँ जनता के हाथों तक पहुँच गयीं। इस पुस्तक का नाम है - ’अंकल टाम्स केबिन’ अर्थात् - ’टाम काका की कुटिया।’ 1. श्रीमति स्टो कहाँ गयी हुई थी?A) गिरिजा घरB) मंदिरC) मसजिदD) मदरसा2. श्रीमति स्टो गिरिजाघर में क्या सुन रही थी?A) गीतोपदेशB) खुरानC) धर्मोपदेशD) ये सब3. उस पुस्तक का अनुवाद संसार के कितनी भाषाओं में हुआ?A) 23B) 33C) 43D) 534. उस पुस्तक का नाम क्या है?A) मम्मी और डाडीB) गिरिजाघर में मम्मीC) अंकल टाम्स केबिनD) डाडी का केबिन5. श्रीमति स्टो किस दिन गिरिजाघर गई?A) सोमवारB) शुक्रवारC) शनिवारD) रविवार |
Answer»
|
|