1.

निम्न लिखित पद्यांश पढ़कर दिये गये प्रश्नों के उत्तर विकल्पों में से चुनकर लिखिए।क्षुधार्थ रंतिदेव ने दिया करस्थ थाल भी,तथा दधीचि ने दिया परार्थ अस्थिजाल भी।उशीनर क्षितीश ने स्वमांस दान भी किया,सहर्ष वीर कर्ण ने शरीर – चर्म भी दिया ।अनित्य देह के लिए अनादि जीव क्या डरे ?वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे ॥1. मनुष्य कौन है?A) जो पक्षियों के लिए मरता है।B) जो मनुष्य के लिए मरता है।C) जो पशुओं के लिए मरता है।D) जो अपने लिए मरता है।2. उशीनर क्षितीश ने किसे दान किया?A) पक्षीमांसB) स्वमांसC) पत्नी का मांसD) बकरी का मांस3. परार्थ अस्थिजाल किसने दिया?A) रंतिदेवB) उशीनरC) दधीचिD) वीर कर्ण4. रंतिदेव ने क्या दिया ?A) करस्थ थालB) शरीर – कवचC) अस्थिजालD) स्वमांस5. यह देह कैसा है?A) नित्यB) सत्यC) असत्यD) अनित्य

Answer»
  1. B) जो मनुष्य के लिए मरता है।
  2. B) स्वमांस
  3. C) दधीचि
  4. A) करस्थ थाल
  5. D) अनित्य


Discussion

No Comment Found