1.

निम्न लिखित पद्यांश पढ़कर दिये गये प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में दीजिए।तुम्हें यह तो मालूम ही है कि बापू जी के नेतृत्व में स्वतंत्रता का जो आंदोलन चलाया जा रहा है। उसमें छिपा रखने जैसी कोई बात नहीं है। हम तो सभी काम दिन के उजाले में करते हैं। अच्छा बेटी। अब विदा।भारत की सेवा के लिए तुम बहादुर सिपाही बनो, यही मेरी शुभकामना है।प्रश्न :1. किसके नेत्रत्व में स्वतंत्रता का आंदोलन चलाया जा रहा है?2. हम तो सभी काम कब करते हैं?3. इंदिरा के प्रति नेहरू जी की शुभकामना क्या है?4. “बापूजी” कौन है?5. उपर्युक्त वाक्यों को किसने किसे लिखा ?

Answer»
  1. बापूजी ने नेत्रुत्व में स्वतंत्रता का आंदोलन चलाया जा रहा है।
  2. हम तो सभी काम दिन के उजाले में करते हैं।
  3. इंदिरा के प्रति नेहरूजी की शुभकामना यही है कि ”भारत की सेवा के लिए बहादुर सिपाही बनना”।
  4. बापूजी महात्मा गाँधीजी है।
  5. उपर्युक्त वाक्यों को नेहरू जी ने अपनी बेटी इंदिरा को लिखा।


Discussion

No Comment Found