1.

निम्नलिखित अनुच्छेद पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर लिखिए :इस स्वतंत्र भारत देश के नागरिक होने का गर्व तभी सार्थक कर सकेंगे जब हम आपस की फूट और वैमनस्य से बचकर देश की समृद्धि, संपन्नता एवं सुरक्षा में प्राणपण से योग दें। देश की स्वतंत्रता के लिए हमें अपनी अबाधिक स्वतंत्रता पर नियंत्रण करना होगा। स्वतंत्र देश के नागरिक की भाँति इस अनुशासन में रहना सीखें, हम अपने चुने हुए नेता का आदर करे, विपक्ष की बात सावधानी से सुनने को तैय्यार रहें और देश के हित को पार्टी, जाति, सम्प्रदाय और व्यक्तियों के हित की अपेक्षा अधिक महत्व दें।i) हमें किस देश के नागरिक होने का गर्व है?ii) हमें किससे बचकर देश की समृद्धि पर योगदान देना है?iii) हमें किस पर नियंत्रण रखना होगा?iv) स्वतंत्र देश के नागरिक होने के कारण हमें क्या-क्या करना होगा?v) स्वतंत्र देश के नागरिकों को किस पर अधिक महत्व देना होगा?

Answer»

i) हमें स्वतंत्र भारत देश के नागरिक होने का गर्व है।

ii) हमें आपस की फूट और वैमनस्य से बचकर देश की समृद्धि पर योगदान देना है।

iii) हमें अपनी अबाधित स्वतंत्रता पर नियंत्रण करना होगा।

iv) हमें अनुशासन में रहना, चुने हुए नेता का आदर करने एवं विपक्ष की बात सावधानी से सुनने को तैयार रहना होगा।

v) स्वतंत्र देश के नागरिकों को पार्टी, जाति, संप्रदाय हित से आगे देशहित को रखना होगा।



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions