1.

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए -बात सन् 1921 की है, जब रामन् समुद्री यात्रा पर थे। जहाज के डेक पर खड़े होकर नीले समुद्र को निहारना, प्रकृत-प्रेमी रामन् को अच्छा लगता था। वे समुद्र की नीली आभा में घंटों खोये रहते। लेकिन रामन् केवल भावुक प्रकृति-प्रेमी ही नहीं थे। उनके अंदर एक वैज्ञानिक की जिज्ञासा भी उतनी ही सशक्त थी। यही जिज्ञासा उनसे सवाल कर बैठी- 'आखिर समुद्र का रंग नीला ही क्यों होता है? कुछ और क्यों नहीं?' रामन् सवाल का जवाब ढूँढने में लग गए। जवाब ढूँढ़ते ही वे विश्वविख्यात बन गए।(क) रामन् समुद्री यात्रा पर कब गए थे?                                                         (ख) रामन् को जहाज के डेक से किसे निहारना अच्छा लगता था और क्यों?        (ग) रामन् के अंदर की वैज्ञानिक जिज्ञासा क्या प्रश्न कर बैठी?                        

Answer»

(क)  रामन् सन् 1921 में समुद्री यात्रा पर गए थे। 

(ख) रामन् को जहाज के डेक से नील समुद्र को घंटों निहारना अच्छा लगता था क्योंकि वे भावुक प्रकृति प्रेमी थे। 

(ग) समुद्र के पानी का रंग नीला ही क्यों होता है? कोई और क्यों नहीं होता है? रामन् के अंदर की वैज्ञानिक जिज्ञासा इन प्रश्नों को कर बैठी।  



Discussion

No Comment Found