1.

निम्नलिखित गद्यांश पढ़कर नीचे दिये गये प्रश्नों के उत्तर लिखिए:सृष्टि का सर्वश्रेष्ठ प्राणी मानव है। मानव की जिज्ञासावृत्ति उसे पशुओं से भिन्न करती है। प्रकृति के रहस्यों को खोजने, उन्हें उपयोग में लाकर जीवन को सुखमय बनाने और ज्ञान विस्तार के मूल में उसकी जिज्ञासा ही है। अपनी जिज्ञासा से उसे यह लाभ मिलता है। मानव में एक विशेष गुण और है, वह है – सौंदर्यानुभूति। मानव सृष्टि के समस्त चराचरों में अपने इसी गुण से अच्छी और खराब वस्तुओं में भेद कर सकता है। अपने इस विवेक से ही मनुष्य ने ललित कलाओं का विकास भी किया है।1.   मानव पशुओं से कैसे भिन्न है?2.   जिज्ञासा से मानव को क्या लाभ है?3.   मानव का विशेष गुण क्या है?4.   अपने विवेक से मानव क्या कर सका है

Answer»

1.   मानव की जिज्ञासावृत्ति उसे पशुओं से भिन्न करती है।

2.   प्रकृति के रहस्यों को खोजने, उन्हें उपयोग में लाकर जीवन को सुखी बनाने और ज्ञान विस्तार करने के मूल में जिज्ञासा ही है। जिज्ञासा से मनुष्य को यह लाभ मिलता है।

3.   मानव का विशेष गुण सौन्दर्यानुभूति है।

4.   मानव ने अपने विवेक से ललित कलाओं का विकास किया है।



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions