1.

निम्नलिखित में अन्तर स्पष्ट कीजिए –अपक्षय और अपरदन

Answer»

अपक्षय – ऋतु और मौसम के प्रभाव द्वारा चट्टानें धीरे-धीरे अपने ही स्थानों पर छोटे-छोटे टुकड़ों में टूटती रहती हैं। चट्टानों के टूटने-फूटने की इस क्रिया को अपक्षय कहते हैं।

अपरदन- अपक्षय द्वारा टूटे हुए चट्टानों का बहता जल, नदी, सागर की लहरें, गतिशील बर्फ (हिमानी), पवन आदि एक स्थान से दूसरे स्थानों पर इकट्ठा कर देते हैं। इस क्रिया को अपरदन कहते हैं।



Discussion

No Comment Found