1.

निम्नलिखित में अन्तर स्पष्ट कीजिए –V आकार की घाटी और U आकार की घाटी

Answer»

V आकार की घाटी – नदी पर्वतीय क्षेत्र में अपनी तली को काटकर उसे गहरा करती है। इससे ‘V’ आकार की घाटी का निर्माण होता है।

U आकार की घाटी – ऊँचे पर्वतों पर जब कोई बर्फ का बड़ा टुकड़ा ढाल पर खिसकता है। तो उसे हिमानी कहते हैं। यह हिमानी पहले से बनी ‘V’ आकार की घाटी को ‘U’ आकार की घाटी में बदल देता है जिसका ढाल खड़ा तथा तल सपाट एवं चौड़ा होता है।



Discussion

No Comment Found