| 1. |
निम्नलिखित मुहावरे का अर्थ लिखिए :1. जान पर खेलना 2. झंडा गाड़ना 3. तिल का ताड़ करना 4. तूती बोलना 5. थूक से सत्तु सानना6. दाल में काला होना7. दिल दरिया होना 8. दिल्ली दूर होना 9. दूकान बढ़ाना 10. धता बताना 11. नौ-दो ग्यारह होना12. पत्थर पर दूब जमाना13. पानी रखना 14. पानी-पानी होना 15. पापड़ बेलना 16. पारा चढ़ना 17. मैदान मारना 18. रंग में भंग पड़ना19. लोहा मानना 20. सफेद झूठ बोलना |
|
Answer» 1. जान पर खेलना – वीरता का काम करना। 2. झंडा गाड़ना – फतह कर लेना। 3. तिल का ताड़ करना – बहुत बढ़ाकर कहना। 4. तूती बोलना – खूब चलती होना। 5. थूक से सत्तु सानना – अत्यन्त कृपण होना। 6. दाल में काला होना – संदेह की स्थिति होना। 7. दिल दरिया होना – उदार होना। 8. दिल्ली दूर होना – कार्य में विलम्ब होना। 9. दूकान बढ़ाना – दूकान बन्द करना। 10. धता बताना – टाल देना। 11. नौ-दो ग्यारह होना – भाग जाना। 12. पत्थर पर दूब जमाना – असम्भव बात करना। 13. पानी रखना – इज्जत बचाना। 14. पानी-पानी होना – लज्जित होना। 15. पापड़ बेलना – कष्ट झेलना। 16. पारा चढ़ना – गुस्सा होना। 17. मैदान मारना – विजयी होना। 18. रंग में भंग पड़ना – आनन्द में पड़ना। 19. लोहा मानना – श्रेष्ठता स्वीकार करना। 20. सफेद झूठ बोलना – बिलकुल झूठ बोलना। |
|