1.

निम्नलिखित पद्यांश पढ़कर दिये गये प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में दीजिए। कुछ लोग जो ज़्यादा जानते हैं,इंसान को कम पहचानते हैं।ये पूरब है पूरब वाले,हर जान की कीमत जानते हैं।जो जिससे मिला सीखा हमने,गैरों को भी अपनाया हमने।मतलब के लिए अंधे होकर,रोटी को नहीं पूजा हमने।।1. हम किन्हें अपनाया?2. हर जान की कीमत कौन जानते हैं?3. ये पद्य किस पाठ से लिये गये हैं?4. ‘गैर’ शब्द का अर्थ क्या है?5. मतलब के लिए अंधे होकर किन्होंने रोटी नहीं पूजा?

Answer»
  1. हमने गैरों को अपनाया।
  2. भारत देश के लोग हर जान की कीमत जानते हैं।
  3. ये पद्य ‘जिस देश में गंगा बहती है’ नामक पद्य पाठ से लिये गये हैं।
  4. “गैर” शब्द का अर्थ है – “दूसरे लोग”। (पराया)
  5. मतलब के लिए अंधे होकर भारतीयों ने रोटी नहीं पूजा।


Discussion

No Comment Found