1.

निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़कर उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :देवताओं का अभिवादन स्वीकार करने के पश्चात् ब्रह्माजी ने उनसे कुशल-मंगल पूछा। इस पर इन्द्र बोले, “पितामह, हम वृत्रासुर से त्रस्त हैं। अपनी प्राणरक्षा करना हमारे लिए कठिन हो रहा है। असुर न केवल हमसे अधिक बलवान हैं, अपितु चतुर भी अधिक हैं। हम एक शस्त्र बनाते हैं तो वे चार बना लेते हैं। हम उनसे पार नहीं पा सकते। कृपा कर वृत्रासुर के विनाश का कोई उपाय बताइए।”(1) असुर के बारे में इन्द्र ने क्या कहा?(2) देवता ब्रह्माजी के पास क्यों गए?

Answer»

(1) असुर के बारे में इन्द्र ने कहा कि हम वृत्रासुर से भयभीत हैं। असुर बलवान तो हैं ही, संख्या व चतुराई में भी हमसे अधिक हैं। उनके पास हमसे चार गुने शस्त्र हैं।

(2) देवता वृत्रासुर के विनाश का उपाय पूछने के लिए ब्रह्माजी के पास गए।



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions