1.

निम्नलिखित प्रश्नो के उत्तर दीजिए : अहिंसा एक विज्ञान है इस विचार का पाठ के आधार पर विवेचना कीजिए ।

Answer» महात्मा गाँधी अहिंसक के पुजारी थे । वे अहिंसा के अस्त्र को शक्तिशाली अस्त्र - शस्त्र से भी ताकतवर शस्त्र मानते थे । वे कहा करते थे कि अहिंसा भी एक प्रकार का विज्ञान है । जिसे प्रकार विज्ञान में पदार्थो के निरीक्षण तथा निष्कर्ष पर पहुँचने की प्रक्रियाएँ होती है उसी प्रकार अहिंसा को परखने के लिए भी इस तरह की प्रक्रियाओं की आवश्यकता होती है अहिंसा की परख केवल हिंसा के माहौल में ही हो सकती है अहिंसा के वातावरण में अहिंसा की परख नहीं हो सकती । जिसे प्रकार विज्ञान के क्षेत्र में अपेक्षित परिणाम प्राप्त करने के लिए अनेक बार असफलताओं का सामना करना पड़ता है उसी प्रकार अहिंसा के क्षेत्र में भी कई बार असफलताएँ हाथ लगती है पर ये प्रक्रिया का हिस्सा होती है जिस प्रकार अहिंसा के क्षेत्र का अस्त्र चलाने का ज्ञान बहुत थोड़े लोगो को है । हिंसा का जवाब अहिंसा से देने में जो कठिनाई महसूस होती है वह मन की दुर्बलता के कारण पैदा होती है ।


Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions