Saved Bookmarks
| 1. |
निम्नलिखित प्रश्नो के उत्तर दीजिए : जीवन में रसायनो का महत्त्व स्पष्ट कीजिए । |
| Answer» जिस युग में हम रहते है उसे रसायनो का युग कहते है हमारे पर्यावरण की सारी वस्तुएँ रासायनिक यौगिकों से बनी है और ये यौगिक हमारे जीवन के आधार है । जैसे, पानी, हाइड्रोजन और ऑक्सीजन से बना एक रासायनिक है । चाय, दूध लस्सी आदि को मीठा बनाने वाली चीनी (शक्कर) कार्बन, हाइड्रोजन और ऑक्सीजन का एक रासायनिक मिश्रण है कोयला, तेल, तरह - तरह की औषधिया भी रसायन के ही रूप है । उपयोग में लाए जाने - वाले एंटीबायोटिक्स, एस्प्रीन और पेनिसिलीन भी रसायन है अनाज, सब्जियाँ, फल और मेवे भी रासायनिक पदार्थ है फसलों को सुरक्षित रखने के लिए जिन कीटनाशकों का प्रयोग किया जाता है वे रासायनिक पदार्थ ही है दाल आदि को स्वादिष्ट बनाने वाला नमक भी सोडियम और क्लोरीन के यौगिक से बना हुआ एक रासायनिक पदार्थ है । इस प्रकार हमारा जीवन रसायनो पर पर अवलम्बित है हमारे जीवन की सभी जरूरते रसायन ही पूरी करते है इसलिए हमारे जीवन में रसायन बड़ा ही महत्त्व रखते है । | |