Saved Bookmarks
| 1. |
निम्नलिखित प्रश्नो के उत्तर दीजिए : रहीम ने प्रेम की गली को साँकरी क्यों कहा है ? |
| Answer» ईश्वर की प्राप्ति में मनुष्य का अहंकार सबसे बड़ी बाधा है । इसी सन्दर्भ में रहीम कहते है हमारा ह्रदय अत्यंत संकुचित है । उसमे केवल एक के लिए स्थान है । ईश्वर या अहंकार इन दोनों में से सिर्फ एक ही उसमे बीएस सकता है इसलिए जो व्यक्ति ईश्वर को पाना चाहता है उसे सबसे पहले अपने अहंकार का त्याग कर देना चाहिए । ईश्वर और अहं भाव दोनों एक साथ नहीं रह सकते । जब तक व्यक्ति के ह्रदय में अहंकार या अभिमान रहेगा, तब तक उसमे ईश्वर का प्रवेश नहीं हो सकता । इस प्रकार ईश्वर को पाने के सन्दर्भ में रहीम ने ह्रदय को प्रेम की गली कहते हुए उसे साँकरी यानी कि संकुचित कहा है । | |