| 1. |
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।(i) ग्रह और तारे में क्या अंतर है?(ii) सौरमंडल से आप क्या समझते हैं? (iii) सूर्य से उनकी दूरी के अनुसार सभी ग्रहों के नाम लिखें। (iv) पृथ्वी को अद्भुत ग्रह क्यों कहा जाता है?(v) हम हमेशा चंद्रमा के एक ही भाग को क्यों देख पाते हैं? (vi) ब्रह्मांड क्या है? |
Answer» (i) ग्रह और तारे में निम्न अंतर है :ग्रह :(1) ये आकाशीय पिंड सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाते हैं। (2) सूर्य परिवार के ग्रहों की संख्या 8 है। (3) ग्रहों का अपना ताप और प्रकाश नहीं होता। (4) ग्रह टिमटिमाते नहीं है। (5) सभी ग्रह गैसों से नहीं बने। तारे :(1) तारे केवल अपनी धुरी पर घूमते हैं। (2) तारे असंख्य हैं। (3) तारों का अपना ताप और प्रकाश होता है। (4) तारे टिमटिमाते हैं। (5) तारे गैसों से बने हैं। (II) सौरमंडल :सूर्य, आठ ग्रह, उपग्रह और कुछ अन्य खगोलीय पिंड जिन्हें क्षुद्रग्रह और उल्कापिंड के रूप में जाना जाता है, सौर मंडल का निर्माण करते हैं। सूर्य परिवार का मुखिया है। ग्रह अपने-अपने उपग्रहों सहित सूर्य के इर्द गिर्द घूमते रहते हैं। (III) सूर्य से उनकी दूरी के अनुसार सभी ग्रहों के नाम निम्न प्रकार से है :बुध - 57.9 मिलियन किमी शुक्र- 108.2 मिलियन किमी पृथ्वी - 149.6 मिलियन किमी मंगल - 227.9 मिलियन किमी बृहस्पति - 778.3 मिलियन किमी शनि - 1,427.0 मिलियन किमी यूरेनस - 2,871.0 मिलियन किमी नेपच्यून - 4,497.1 मिलियन किमी ये हमारे सौर मंडल के आठ ग्रह हैं। (iv) पृथ्वी को अद्भुत ग्रह इसलिए कहा जाता है क्योंकि केवल पृथ्वी पर जीवन पाया जाता है।पृथ्वी सूर्य का तीसरा निकटतम ग्रह है। जीवन का समर्थन करने के लिए पृथ्वी पर अनुकूल परिस्थितियां पाई जाती हैं । यहां न तो बहुत गर्म है और न ही बहुत ठंड है। पृथ्वी में पानी और हवा है, जो हमारे जीवन के लिए आवश्यक हैं। हवा में ऑक्सीजन जैसी जीवनदायी गैसें हैं। (v) हम हमेशा चंद्रमा के एक ही भाग को देख पाते हैं क्योंकि -चंद्रमा अपनी धुरी पर चक्कर लगाने तथा पृथ्वी की परिक्रमा पूरी करने में लगभग एक समान 27 दिनों का समय लेता है। इसलिए हमें चंद्रमा का सदा एक ही भाग दिखाई देता है। (vi) ब्रह्मांड :आकाश में विद्यमान सभी तारों, ग्रहों ,उपग्रहों, धूल कणों अथवा गैसों के समूह को ब्रह्मांड कहते हैं । ब्रह्मांड बहुत ही विशाल है। हमारा सौरमंडल इसका एक छोटा सा भाग है। आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।
इस पाठ (सौरमंडल में पृथ्वी) के सभी प्रश्न उत्तर :
इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न : 2. सही उत्तर चिह्नित (✓) कीजिए। (i) किस ग्रह को पृथ्वी के जुड़वाँ ग्रह के नाम से जाना जाता है? क. बृहस्पति ख. शनि ग. शुक्र (ii) सूर्य से तीसरा सबसे नजदीक ग्रह कौन-सा है? क. शुक्र ख. पृथ्वी ग. बुध (iii) सभी ग्रह सूर्य के चारों ओर किस प्रकार के पथ पर चक्कर लगाते हैं- ……….. 3. खाली स्थान भरें। (i) ____ का एक समूह जो विभिन्न प्रतिरूपों का निर्माण करता है, उसे ____ कहते हैं। (ii) तारों की एक बहुत बड़ी प्रणाली को _____ कहा जाता है। (iv)____पृथ्वी के सबसे करीब है। (v) _____ सूर्य से तीसरा सबसे नजदीक ग्रह है। (vi) ग्रहों के पास अपनी ____ तथा ____नहीं होती है। |
|