1.

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।(i) पृथ्वी के अक्ष का झुकाव कोण क्या है? (ii) घूर्णन एवं परिक्रमण को परिभाषित करें। (iii) लीप वर्ष क्या है? (iv) उत्तर एवं दक्षिण अयनांतों में अंतर बताइए। (v) विषुव क्या है? (vi) दक्षिणी गोलार्ध में उत्तरी गोलार्ध की अपेक्षा उत्तर एवं दक्षिण का अयनांत अलग-अलग समय में होता है, क्यों? (vi) ध्रुवों पर लगभग 6 महीने का दिन एवं 6 महीने की रात होती है, क्यों?

Answer»

(i) पृथ्वी के अक्ष का झुकाव कोण 66 ½°  है।

(ii) घूर्णन एवं परिक्रमण की परिभाषा :  

घूर्णन :  

पृथ्वी अपने अक्ष पर 24 घंटे में एक चक्कर लगाती है इसे घूर्णन कहते हैं । पृथ्वी की इस गति से दिन-रात बनते हैं।  

परिक्रमण :  

पृथ्वी 365 ¼ दिन में सूर्य के गिर्द चक्कर पूरा करती है । इसे परिक्रमण कहते हैं । परिक्रमण के कारण ऋतुओं में परिवर्तन होता है।  

(iii) लीप वर्ष :

366 दिनों के साथ एक वर्ष को लीप वर्ष कहा जाता है। सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने में 365 दिन (एक वर्ष) लगते हैं। हर साल बचाए गए छह घंटे चार साल की अवधि में एक दिन (24 घंटे) बनाने के लिए जोड़े जाते हैं। यह अधिशेष दिन फरवरी के महीने में जोड़ा जाता है। इस प्रकार हर चौथे वर्ष, फरवरी 28 दिनों के बजाय 29 दिनों का होता है।

(iv) उत्तर एवं दक्षिण अयनांतों में अंतर बताइए।  

उत्तर अयनांत :

21 जून को उत्तरी ध्रुव सूर्य की ओर  झुका होता है । सूर्य की किरणे कर्क रेखा पर सीधी पड़ती है जिसके फलस्वरूप उत्तरी गोलार्ध में दिन लंबा तथा रात छोटी होती है।  

दक्षिण अयनांत :

इसके विपरीत 22 दिसंबर को दक्षिणी ध्रुव सूर्य की ओर  झुका होता है । अतः सूर्य की किरणें मकर रेखा पर सीधी पड़ती है। इसके फलस्वरूप दक्षिणी गोलार्ध में दिन छोटा और रात लंबी होती है।

(v) विषुव :

21 मार्च तथा 23 दिसंबर को सूर्य की किरणें विषुवत रेखा पर सीधी पड़ती है। इस समय कोई भी ध्रुव सूर्य की ओर नहीं झुका नहीं होता। इसलिए पूरी पृथ्वी पर दिन रात बराबर होते हैं ।इसे विषुव कहते हैं।

(vi) दक्षिणी गोलार्ध तथा उत्तरी गोलार्ध में उत्तर एवं दक्षिण का अयनांत पृथ्वी की वार्षिक गति के कारण अलग-अलग समय पर होता है । जब उत्तरी ध्रुव का झुकाव सूर्य की ओर होता है, तो उत्तरी गोलार्ध में उत्तर अयनांत और दक्षिणी गोलार्ध में दक्षिण अयनांत होता है। इसी प्रकार जब दक्षिण ध्रुव सूर्य के सामने होता है तो दक्षिण गोलार्ध में उत्तर अयनांत और उत्तरी गोलार्ध में दक्षिण अयनांत होता है। इस प्रकार दक्षिणी गोलार्ध में उत्तरी गोलार्ध की अपेक्षा जाड़े एवं गर्मी का अयनकाल अलग-अलग समय में होता है।

 

(vi) ध्रुवों पर लगभग 6 महीने का दिन एवं 6 महीने की रात होती है, क्योंकि पृथ्वी के अक्ष का झुकाव के कारण 22 मार्च से 23 सितंबर तक उत्तरी ध्रुव सूर्य की ओर झुका रहता है । अतः पूरे 6 मास तक सूर्य की किरणें उत्तरी ध्रुव पर पड़ती है और यहां 6 महीने का दिन होता है ।

इसके विपरीत इन 6 महीनों में दक्षिणी ध्रुव सूर्य से दूर होता  है और वहां पर सूर्य की किरणें बिल्कुल नहीं पड़ती। इसलिए इन 6 महीनों में दक्षिणी ध्रुव पर रात रहती है। अगले छह महीने अर्थात 23 सितंबर से 22 मार्च तक स्थिति इसके विपरीत होती है। परिणाम स्वरूप इन छह महीनों में दक्षिणी ध्रुव पर दिन रहता है उत्तरी ध्रुव पर रात।

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

 

इस पाठ  (पृथ्वी की गतियाँ) के सभी प्रश्न उत्तर :  

brainly.in/question/15637036#

 

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :

2. सही उत्तर चिह्नित (✓) कीजिए।

(i) पृथ्वी की सूर्य के चारों ओर की गति को कहा जाता है-

क. घूर्णन ख. परिक्रमण ग. झुकाव

(ii) सूर्य की सीधी किरणें विषुवत् वृत्त पर किस दिन पड़ती हैं।

क. 21 मार्च ख. 21 जून ग. 22 दिसंबर ……..

brainly.in/question/15637157#

3. खाली स्थान भरें।

(i) एक लीप वर्ष में दिनों की संख्या ____ होती है।

(ii) पृथ्वी की प्रतिदिन की गति को ____कहते हैं।

(iii) पृथ्वी सूर्य के चारों ओर ____ कक्षा में घूमती है। ……...

brainly.in/question/15637180#



Discussion

No Comment Found