1.

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।(i) पृथ्वी के चार प्रमुख परिमंडल कौन-कौन से हैं? (ii) पृथ्वी के प्रमुख महाद्वीपों के नाम लिखिए। (iii) दो महाद्वीपों के नाम लिखिए, जो पूरी तरह से दक्षिणी गोलार्ध में स्थित हों। (iv) वायुमंडल की विभिन्न परतों के नाम लिखिए। (v) पृथ्वी को नीला ग्रह क्यों कहा जाता है? (vi) उत्तरी गोलार्ध को स्थलीय गोलार्ध क्यों कहा जाता है? (vii) जीवित प्राणियों के लिए जीवमंडल क्यों महत्त्वपूर्ण है?

Answer»

(i) पृथ्वी के चार प्रमुख परिमंडल निम्न प्रकार से है :  

  • जल मंडल  
  • थल मंडल  
  • वायु मंडल  
  • जीव मंडल

(ii) पृथ्वी के प्रमुख महाद्वीपों के नाम निम्न प्रकार से है :  

पृथ्वी पर कुल 7 महाद्वीप है जिस प्रकार है :  

  • एशिया
  • अफ्रीका  
  • यूरोप  
  • उत्तरी अमेरिका  
  • दक्षिण अमेरिका  
  • ऑस्ट्रेलिया  
  • अंटार्कटिका

(iii) दो महाद्वीपों के नाम, जो पूरी तरह से दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है निम्न प्रकार से है :  

  • ऑस्ट्रेलिया  
  • अंटार्कटिका

(IV) वायुमंडल की विभिन्न परतों के नाम निम्न प्रकार से है :  

  • क्षोभ मंडल
  • समताप मंडल
  • मेसोफेयर  
  • आयन मंडल
  • वाह्य मंडल  

(V) पृथ्वी को नीला ग्रह इसलिए कहा जाता है क्योंकि पृथ्वी का केवल एक तिहाई भाग स्थल है।  इसका शेष दो तिहाई भाग जल से ढका हुआ है। जल की अधिकता के कारण अंतरिक्ष से देखने पर पृथ्वी नीली दिखाई देती है।

(VI) उत्तरी गोलार्ध को स्थलीय गोलार्ध इसलिए कहा जाता है क्योंकि उत्तरी गोलार्ध का अधिकतर भाग स्थल है । इस भाग में जल का विस्तार कम है।

(vii) जीवित प्राणियों के लिए जीवमंडल निम्नलिखित कारणों से महत्त्वपूर्ण है -  

  • जीवमंडल से प्राणियों का भोजन मिलता है।
  • जीवमंडल प्राणियों को आश्रय प्रदान करता है और मकान आदि बनाने के लिए लकड़ी प्रदान करता है।
  • यह मंडल वायुमंडल में ऑक्सीजन की आपूर्ति करता है जो प्राणी जीवन के लिए अनिवार्य है।  

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

 

इस पाठ  (पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल) के सभी प्रश्न उत्तर :  

brainly.in/question/15637979#

 

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :

2. सही उत्तर चिह्नित (✓) कीजिए।  

(i) कौन सी पर्वत श्रृंखला एशिया एवं यूरोप को अलग करती है?

क. एंडीज     ख. हिमालय     ग. यूराल  

(ii) उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका से कैसे जुड़ा है?

क. स्थलसंधि       ख. जलसंधि       ग. नहर  

(iii) वायुमंडल में किस गैस का प्रतिशत सर्वाधिक है?

………...

 brainly.in/question/15638079#

3. खाली स्थान भरें।

(i) पृथ्वी का सबसे गहरा भाग ___ प्रशांत महासागर में स्थित है।  

(ii) ___ महासागर का नाम एक देश के नाम पर रखा गया है।

(iii) ____ स्थल, जल एवं हवा का एक सीमित भाग है, जो जीवन के लिए सहायक है।

………..

brainly.in/question/15638180#



Discussion

No Comment Found