1.

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।(i) प्रमुख स्थलरूप कौन-कौन से हैं? (ii) पर्वत एवं पठार में क्या अंतर है? (iii) पर्वतों के विभिन्न प्रकार कौन-कौन से हैं? (iv) मनुष्यों के लिए पर्वत किस प्रकार उपयोगी हैं? (v) मैदानों का निर्माण किस प्रकार होता है?(vi) नदियों द्वारा निर्मित मैदान सघन जनसंख्या वाले होते हैं, क्यों? (vii) पर्वतों में जनसंख्या कम होती है, क्यों?

Answer»

(i) प्रमुख स्थलरूप पर्वत, पठार और मैदान हैं।

(ii) पर्वत एवं पठार में अंतर :  

पर्वत :

पर्वत धरातल के वे भाग हैं जो आस पास के क्षेत्र से ऊंचे उठे होते हैं। इनकी ऊंचाई 600 मीटर से अधिक होती है। इनके शिखर तीखे तथा ढाल तेज़ होते हैं।  

पठार :  

पठार भी धरातल के ऊंचे भाग होते हैं, परंतु इनका शिखर विस्तृत तथा मेज़ के समान चपटा होता है । इनकी ऊंचाई और विस्तार भी अलग अलग होता है।  ये कुछ सौ मीटर से लेकर 1000 मीटर तक ऊंचे हो सकते हैं। इनका एक या एक से अधिक किनारा खड़ी ढाल वाला भी हो सकता है।

(III) पर्वतों के विभिन्न प्रकार मोड़दार पर्वत, ब्लॉक पर्वत तथा ज्वालामुखी पर्वत हैं।

(iv) मनुष्यों के लिए पर्वत निम्न प्रकार उपयोगी हैं :

(1) पर्वतों से अनेक नदियां निकलती है इनका जल पीने के लिए प्रयोग किया जाता है।

(2) पर्वत से निकलने वाली नदियों से सिंचाई होती है।

(3) पनबिजली के उत्पादन में पर्वतों का महत्वपूर्ण योगदान है।  

(4) पर्वतों में विभिन्न प्रजातियों के जीव जंतु पाए जाते हैं।

(5) पर्वत सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र होते हैं। वे दूर दूर से इनकी सुंदरता देखने आते हैं।।

(V) मैदानों का निर्माण निम्न प्रकार होता है :  

मैदानों का निर्माण नदियों द्वारा होता है। नदियां पर्वतों की ढालों से नीचे बहते हुए ढालों को अपरदित कर देती है अर्थात उनकी चट्टानों को तोड़फोड़ देती है।  

अपरदित पदार्थों को वे अपने साथ बहाकर ले जाती हैं और उन्हें घाटियों में जमा कर देती है इन्हीं जमावों से मैदानों का निर्माण होता है । इन जमावों में बालू, पत्थर , सिल्ट आधे पदार्थ शामिल होते हैं।

(vi) नदियों द्वारा निर्मित मैदान सघन जनसंख्या वाले होते हैं, क्योंकि -

  • मैदानों की भूमि समतल बता उपजाऊ होती है या कृषि करना सरल होता है।
  • समतल भूमि पर मकानों का निर्माण करना आसान होता है।
  • यहां यातायात के साधन विकसित होते हैं।

 

(vii) पर्वतों में जनसंख्या कम होती है, क्योंकि -  

  • उबर खाबड़ भूमि तथा कठोर जलवायु के कारण यहां का जीवन कठिन होता है।  
  • यहां यातायात के साधनों का अभाव होता है।
  • खड़ी ढालों के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि करना सरल नहीं है।

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

 

इस पाठ  (पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप) के सभी प्रश्न उत्तर :  

brainly.in/question/15639147#

 

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :

2. सही उत्तर चिह्नित (✓) कीजिए।  

(i) पर्वत पठारों से भिन्न होते हैं-

क. ऊँचाई     ख. ढाल    ग. अभिमुखता  

(ii) हिमानी कहाँ पाई जाती हैं?

क. पर्वतों में      ख. मैदानों में     ग. पठारों में  

(iii) दक्कन पठार कहाँ स्थित है?

……...

brainly.in/question/15639253#

3. खाली स्थान भरें।  

(i) समतल भूमि वाले विस्तृत क्षेत्र को ___ कहते हैं।  

(ii) हिमालय एवं आल्प्स ____ पर्वतों के उदाहरण हैं।  

……...

brainly.in/question/15639277#



Discussion

No Comment Found