| 1. |
निम्नलिखित से ऊर्जा निष्कर्षित करने की सीमाएँ लिखिए—(a) पवनें (b) तरंगें (c) ज्वार-भाटा |
|
Answer» a) पवनें : १.पवन ऊर्जा को प्राप्त करने के लिए के लिए पवन ऊर्जा फार्म की स्थापना हेतु बहुत अधिक बड़े जगह की जरूरत होती है। एक MW जनित्र के लिए 2 हेक्टेयर स्थान की जरूरत होती है। २.पवन ऊर्जा तभी उत्पन्न हो सकती है जब हवा की गति 15 किमी/घण्टा से अधिक हो। ३.हवा की तेज गति के कारण टूट-फूट और नुकसान की संभावना बहुत ज्यादा होती है। ४.पूरे साल आवश्यक पवन नहीं चलती। (B) तरंगे : १. तरंग ऊर्जा तभी पैदा की जा सकती है जब तरंगे बहुत प्रबल हो । २. तरंगों का समय और स्थिति बहुत बड़ी परिसीमाएं हैं। (c) ज्वार : १.ज्वार भाटा के कारण सागर की लहरों का आना और जाना घूर्णन गति करती पृथ्वी पर मुख्य रुप से चंद्रमा के गुरुत्वीय खिंचाव के कारण होता है। २. तरंगों की ऊंचाई और बांध बनाने की स्थिति इसके प्रमुख परिसीमाएं हैं। |
|