Saved Bookmarks
| 1. |
निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध कीजिए :1. सुनिए, अंदर चले जाओ।2. यह किताब किसका है?3. यहाँ ताजा भैंस का दूध मिलता है।4. रोगी को काटकर सेब खिलाओ।5. आप खाना खाओगे।6. मेरा प्राण बेचैन है।7. लाल बहादुर शास्त्री का देश सदा आभारी रहेगा।8. लता ने आम को खाती थी।9. मेरा काली घोड़ा खो गया।10. मैं आप पर इज्जत करता हूँ। |
|
Answer» 1. सुनिए, अंदर चले जाइए। 2. यह किताब किसकी है। 3. यहाँ भैंस का ताजा दूध मिलता है। 4. रोगी को सेब काटकर खिलाओ। 5. आप खाना खाएँगे। 6. मेरे प्राण बेचैन हैं। 7. देश सदा लाल बहादुर शास्त्री का आभारी रहेगा। 8. लता ने आम खाया। (अथवा) 9. मेरा काला घोड़ा खो गया। 10. मैं आपकी इज्जत करता हूँ। |
|