Saved Bookmarks
| 1. |
निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध कीजिए :1. तुम तुम्हारे घर जाओ।2. वह धीमी स्वर में बोली।3. मेरे को अपना काम बहुत पसंद है।4. श्याम ने संतोष का साँस ली।5. बालक ने रोटी खाया।6. यह एक इतिहासिक घटना है।7. भैंस का ताकतवर दूध होता है।8. अध्यापक जी पढ़ा रहा है।9. श्यामा ने कहानी सुनाया।10. मैं विश्वविद्यालय को जा रहा हूँ। |
|
Answer» 1. तुम अपने घर जाओ। 2. वह धीमे स्वर में बोली। 3. मुझे अपना काम बहुत पसंद है। 4. श्याम ने संतोष की साँस ली। 5. बालक ने रोटी खायी। 6. यह एक ऐतिहासिक घटना है। 7. भैंस का दूध ताकतवर होता है। 8. अध्यापक जी पढ़ा रहे हैं। 9. श्यामा ने कहानी सुनायी। 10. मैं विश्वविद्यालय जा रहा हूँ। |
|