1.

निम्नलिखित विषय के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए चर्चा कीजिए : बारिश होनी चाहिए या नहीं?(1) बारिश होने से धरती हरी-भरी बनती है और खेत में अच्छी फ़सल होती है।(2) बारिश होने से कीचड़ होता है, गंदगी फैलती है, बीमारियाँ बढ़ती हैं।

Answer»

उदित : अब तो इस गर्मी से जितना जल्दी छुटकारा मिले उतना अच्छा! हे इन्द्र देवता, जल्दी बादलों को भेजिए और हमें आनंद दीजिए।
संकेत : क्या यार, तुम भी बादलों को बुला रहे हो! बरसात हुई नहीं कि सब जगह कीचड़ ही कीचड़।

उदित : अरे, बारिश तो भगवान का वरदान है। उससे धरती हरी-भरी बनती है और खेत में अच्छी फसल होती है। उसीसे हमें पीने का पानी मिलता है।
संकेत : पानी तो हमें कुएँ, नदी आदि से मिलता है।

उदित : छठी कक्षा में आकर भी तुम शिशु जैसी बातें करते हो। अरे, वर्षा का पानी ही नदी और कुएँ में जाता है। अकाल में नदियाँ सूख जाती हैं और कुओं में पानी नहीं रहता।
संकेत : लेकिन बारिश होने से कीचड़ होता है, गंदगी फैलती है और बीमारियाँ बढ़ती हैं।

उदित : लेकिन पानी के बिना तो हमारा जीना मुश्किल हो जाता है। पीने, नहाने, खाना बनाने और सफाई तथा खेतों की सिंचाई के लिए हमें पानी की जरूरत पड़ती है।
संकेत : अरे, हाँ, जल को ‘जीवन’ कहा जाता है।

उदित : अब बताओ कि बारिश होनी चाहिए या नहीं?
संकेत : होनी चाहिए, जरूर होनी चाहिए, क्योंकि ‘बिन पानी सब सून’।



Discussion

No Comment Found