1.

निम्नलिखित विषय पर चर्चा कीजिए:महात्मा गाँधी और देशप्रेम

Answer»

शिक्षक – शौनक, हम गाँधीजी को क्या कहकर उन्हें मान देते हैं?

शौनक – गुरुजी, हम गाँधीजी को ‘बापू’ और ‘राष्ट्रपिता’ कहकर उन्हें मान देते हैं।

शिक्षक – शाबाश, परंतु उन्हें ‘राष्ट्रपिता’ क्यों कहते हैं?

सुनील – गुरुजी, गाँधीजी ने अपना सारा जीवन देश की सेवा में अर्पित कर दिया। उन्होंने अपने घर-परिवार की चिंता नहीं की, केवल देश की चिंता की।

रमण – उन्होंने कई सत्याग्रह किए और वे कई बार जेल गए। उन्होंने कई बार उपवास किए। देश को अंग्रेजों के शासन से आज़ाद कराने के लिए उन्होंने कोई भी प्रयत्न बाकी नहीं रखा। उन्होंने नि:स्वार्थ भाव से देश की सेवा की। सचमुच, बापू महान देशप्रेमी थे।



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions