1.

निम्नलिखित विषयों पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए:सर्वोच्च न्यायालय की संरचना

Answer»

भारत की संघीय शासन प्रणाली में न्यायपालिका में सर्वोच्च न्यायालय सर्वोपरि है ।

  • भारत का सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली में स्थित है ।
  • उसमें मुख्य न्यायाधीश और 28 अन्य न्यायाधीश होते है ।
  • सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की संख्या में संसद द्वारा परिवर्तन किया जा सकता है ।
  • भारत के मुख्य न्यायाधीश और अन्य न्यायाधीशों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है ।
  • सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति सामान्यतः वरिष्ठता के आधार पर होती है ।
  • अन्य न्यायाधीशों की नियुक्ति में राष्ट्रपति हमेशा मुख्य न्यायाधीश से मंत्रणा करता है ।


Discussion

No Comment Found