Answer» Correct Answer - Option 1 : शलाकापरीक्षा
प्रश्न अनुवाद - निम्नलिखित में से मौखिक परीक्षा है - स्पष्टीकरण - - किसी क्षेत्र में छात्रों की उपलब्धि अथवा योग्यता की जाँच के लिए जो प्रक्रिया प्रयुक्त की जाती है, उसे परीक्षा कहते हैं।
- वर्तमान समय में छात्रों की उपलब्धि ज्ञात करने के लिए तीन प्रकार की परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है, जो कि हैं- लिखित परीक्षा, मौखिक परीक्षा, प्रायोगिक परीक्षा।
- मौखिक परीक्षा में छात्रों से प्रश्न पूछे जाते है और छात्रों को उन प्रश्नों के उत्तर बोलकर (मौखिक) रूप से देने होते हैं। मौखिक परीक्षा में समय और प्रश्नों की कोई पाबंदी नहीं होती। छात्र प्रश्नों के उत्तर सोच कर दे सकते हैं। मौखिक परीक्षा में अध्यापक छात्रों से मौखिक रूप से प्रश्न करके उनके ज्ञान, अभिव्यक्ति की क्षमता और उनके आत्मविश्वास को परखते हैं।
- प्राचीन गुरुकुलीय शिक्षा व्यवस्था में छात्र जब किसी शास्त्र को सम्यक् रूप से जान लेता था, तब उसके मूल्यांकन के लिए आचार्य शलाका परीक्षा का आयोजन करते थे।
- शलाका का अर्थ होता है - एक प्रकार की पतली छोटी सी छड़ी। जिस ग्रन्थ की परीक्षा ली जानी होती थी, उसे छात्र के सम्मुख रख कर शलाका उस ग्रन्थ के बीच में कही भी रख दी जाती थी। जिस पृष्ठ पर वह शलाका रखी जाती थी, वहीं से छात्र को ग्रन्थ में लिखी विषय वस्तु यथावत् स्मृति के आधार पर सुनानी प्रारम्भ करते हुए तब तक निरंतर उच्चारण जारी रखनी होती है, जब तक आचार्य उसे रोक न दे।
अतः स्पष्ट है कि शलाका परीक्षा मौखिक परीक्षा है। अन्य विकल्प - - निबन्धरूपपरीक्षा - यह परीक्षा मुख्यतया लिखित रूप में होती है। जहाँ किसी विषय पर छात्रों को निबन्ध लिखना होता है या किसी मुक्त प्रश्न का विस्तृत उत्तर देना होता है।
- कथालेखनपरीक्षा - यह परीक्षा भी लेखन से सम्बन्धित है, जिसमें छात्र को किसी कहानी को लिखना होता है।
- श्लोकलेखनपरीक्षा - इसमें छात्रों को श्लोकों को लिखना होता है। वे श्लोकों को स्मरण करके लिखते हैं। (इस तरह ये तीनों ही लिखित परीक्षा से सम्बन्धित है।)
|