1.

नशीले पदार्थों से बचे रहने का निर्देश देते हुए अपने मित्र को पत्र लिखिए।

Answer»

शिव-सदन’, मेन रोड़,
गुलबर्गा।
दिनांकः 15 अप्रैल 2019

प्रिय मित्र रुद्रेश,
नमस्ते।
तुम्हारा पत्र मिला। जानकर खुशी हुई कि तुम्हें परीक्षा में 88% अंक प्राप्त हुए हैं। वास्तव में यह तुम्हारी लगन और मेहनत का फल है। मित्र रुद्रेश, मैं तुम्हें एक सलाह देना चाहता हूँ कि आजकल कॉलेजों में विद्यार्थियों को नशा करने की बहुत आदतें पड़ी हैं। गाँजा, शराब, बियर-ब्राँडी के अलावा कुछ विद्यार्थी चरस जैसे नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं। अतः तुम इन सभी नशीले पदार्थों से दूर रहना। नशा करने वाले विद्यार्थियों से दोस्ती भी नहीं करना।

आशा है, तुम मेरी सलाह को गलत नहीं समझोगे। शेष सर्व कुशल।

तुम्हारा मित्र,
बसवराज



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions