| 1. |
ओलंपिक में विल्मा का मुकाबला किससे था ? इस मुकाबले में उसका प्रदर्शन कैसा था? |
|
Answer» ओलंपिक में विल्मा का मुकाबला दुनिया के सबसे तेज़ दौडनेवालों में एक ”जुत्ता हेन” से था जिसे कोई भी हरा नहीं पाया था । पहली दौड 100 मीटर में विल्मा ने जुत्ता को हराकर अपना पहला स्वर्ण पदक जीता। दूसरी दौड 200 मीटर में भी उसने दूसरी बार हराकर स्वर्ण पदक जीता | तीसरी दौड 400 मीटर की रिले रेस थी और विल्मा का मुकाबला एक बार फिर जुत्ता से ही था । रिले में रेस का आखरी हिस्सा टीम का सबसे तेज़ खिलाडी ही दौडता है। जब अंत में विल्मा की दौडने की बारी आई उससे बेटन छूट गयी। लेकिन विल्मा ने देख लिया कि दूसरे छोर पर जुत्ता हेन तेज़ी से दौडी चली आ रही है। विल्मा ने गिरी हुई बेटन उठाई और यंत्र की तरह तेज़ी से दौडी तथा जुत्ता को तीसरी बार भी हराया और अपना तीसरा स्वर्ण पदक जीता । |
|