1.

ओसाका के किले का चित्रण कीजिए।

Answer»

किले को ‘जो’ कहते हैं। ‘जी’ का अर्थ मंदिर है। सन् 1585 में सम्राट तोयोतोमी हिदेयोशी ने ओसाका का किला बनवाया था। विशाल परिसर में हरियाली और रंगबिरंगे पुष्प-पादपों से घिरा यह किला अनेक आख्यानों का पुंज है। किले के चारों ओर खाई और जलाशय है। किले का प्रवेश द्वार एक काला विशाल फाटक है और काले पत्थर की प्राचीरें हैं। यह किला जापानी संघर्षधर्मिता और जिजीविषा का प्रतीक है।



Discussion

No Comment Found