1.

पाकिस्तान पठान सैनिक के निमंत्रण को सुनकर कथा-नायक ने क्या कहा ?

Answer»

पाकिस्तानी पठान सैनिक ने कथा-नायक को अपनी सीमा में चाय पीने के लिए निमंत्रण दिया। भारतीय कमांडर कथा-नायक को पाकिस्तान की सीमा में न जाने की चेतावनी दे चुका था। उसी को ध्यान में रखकर कथा-नायक ने पठान सैनिक का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उसे उसके साथ चाय पीकर बहत खुशी होती, लेकिन उसे आज ही वापस लौटना पड़ेगा। वक्त की कमी है, इसलिए वह माफी चाहता है।



Discussion

No Comment Found