Saved Bookmarks
| 1. |
पारजीनी (transgenic) जीवाणु क्या है? किसी एक उदाहरण द्वारा वर्णन कीजिए। |
| Answer» जीवाणु जिसमें पुनर्वोगज DNA (recombinant DNA) होता है, उसे पारजीनी या ट्रॉंसजीनी या पुनर्योगज जीवाणु कहते हैं। मनुष्य की किसी लाभदायक जीन को जीवाणु के गुणसूत्र में निवेषित कर पारजीनी जीवाणु बनाये जाते हैं। इनको औद्योगिक स्तर पर, एन्जाइम, हॉर्मोन या दवाइयाँ बनाने में उपयोग में लाते हैं। मानव या चूहे की इंसुलिन जीन को ई० कोलाई (E. coli) बैक्टीरिया में प्रवेश कराकर पारजीनी E.coli बैक्टीरिया बनाया गया है। इस पारजीनी बैक्टीरिया से औद्योगिक स्तर पर हयूमूलिन (humulin) नामक इन्सुलिन प्राप्त की जाती है। | |