1.

पाठशाला में बालदिवस मनाया गया है। इसका वर्णन करते हुए मित्र के नाम पत्र लिखिए।

Answer»

अमलापुरम,
दि. x x x x x.

प्रिय मित्र प्रशांत,

सप्रेम नमस्कार,

मैं यहाँ कुशल हूँ। आशा है कि तुम भी वहाँ कुशलपूर्वक हो । मेरी पढाई खूब चल रही है। हर साल 14 नवंबर को चाचा नेहरू का जन्म दिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। हमारी पाठशाला में उस दिन बाल दिवस बडे वैभव से मनाया गया है। उस दिन सेबेरे ही पाठशाला के सaब विद्यार्थी और अध्यापक हाज़िर हुए हैं। प्रार्थना के बाद प्रधान अध्यापक जी ने नेहरू जी के महान गुणों पर प्रकाश डाला।

कुछ अध्यापक और छात्र नेहरूजी के व्यक्तित्व का परिचय दिया। अनेक नृत्य – गान हुए। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाये। छात्रों को पुरस्कार दिये गये। सबने भारत के सच्चे नागरिक बनने की प्रतिज्ञा की | सब में मिठाइयाँ बाँटी गयीं। राष्ट्रीय गान के साथ सभा समाप्त हुयी। तुम्हारे माँ – बाप को मेरे प्रणाम कहना।

तुम्हारा प्रिय मित्र,
x x x x x.

पता :
जी. साइप्रशांत,
कक्षा दसवीं
केंद्रीय विद्यालय,
विजयवाडा।



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions