1.

पेयजल अधिकारी को पत्र लिखिए, जिसमें अनिवार्य रूप से जल प्राप्त होने की शिकायत की गई हो। यापानी की समस्या का निराकरण के लिए नगरपालिका के अध्यक्ष को एक आवेदन पत्र लिखिए।याअपने नगर में युद्ध पेयजल आपूर्ति कराने हेतु जल स्थान के प्रबन्धक को पत्र लिखिए।

Answer»

सेवा में,
श्रीमान निदेशक,
मेरठ जल बोर्ड,
मेरठ।

विषय-पेयजल अधिकारी को जलापूर्ति हेतु प्रार्थना-पत्र

संजय नगर,
पांडव नगर
10 मई, 2016

महोदय,
मैं आपका ध्यान संजय नगर, पांडव नगर, मेरठ में पेयजल की अनियमित जल-आपूर्ति की ओर आकर्षित कराना चाहता हूँ। इस क्षेत्र में प्रात: केवल 35 मिनट ही नलों में पानी आता है। पानी का दबाव बहुत कम होता है, मोटर का प्रयोग करने पर भी ऊपर की मन्जिलों में पानी चढ़ नहीं पाता। सायंकाल भी पेयजल की आपूर्ति अनियमित है। कई बार शाम को दो-दो दिन पानी की आपूर्ति नहीं होती। पानी की इस अनियमित आपूर्ति से क्षेत्र के नागरिकों में रोष है। इससे पूर्व भी अनेक बार स्थानीय अधिकारियों को मैं इस समस्या से अवगत करा चुका हूँ, परन्तु स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।

अतः आपसे प्रार्थना है कि इस क्षेत्र में पेयजल की समुचित व्यवस्था कराने हेतु उचित कदम उठाने की कृपा करें। मैं और मेरा पूरा क्षेत्र सदैव आपके आभारी रहेंगे।
धन्यवाद!

भवदीय
हस्ताक्षर ……………
संजय नगर, पांडव नगर



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions