1.

पी० ए० यू० में हो रहे प्रसार के कामों पर प्रकाश डालिए।

Answer»

पी० ए० यू० द्वारा उच्च-कोटि की शिक्षा प्रदान की जाती है जिस के कारण विश्वविद्यालय का नाम विदेशों में भी गूंज रहा है। विश्वविद्यालय द्वारा खोज, प्रसार तथा अध्यापन के क्षेत्र में बहुत ही महत्त्वपूर्ण योगदान दिया गया है। विश्वविद्यालय अपने खोज तथा प्रसार के कार्यों के कारण विश्वभर में प्रसिद्ध है। विश्वविद्यालय ने कृषकों के साथसाथ राज्य के विकास से सम्बन्धित अन्य विभागों के साथ भी अच्छा सम्पर्क बना कर रखा हुआ है। किसान सेवा केन्द्रों का संकल्प भी विश्वविद्यालय द्वारा शुरू किया गया जिसको भारतीय कृषि खोज परिषद की तरफ से देश भर में लागू किया गया। प्रसार शिक्षा डायरैक्टोरेट का भिन्न-भिन्न जिलों में स्थापित कृषि विज्ञान केन्द्रों तथा किसान सलाहकार सेवा स्कीमों द्वारा किसान भाइयों के साथ सीधा सम्पर्क बना कर रखा जाता है। किसान भाइयों को समय-समय पर प्रशिक्षण, प्रदर्शनियों द्वारा जागरूक किया जाता है। विश्वविद्यालय द्वारा किए गए खोज, प्रयोगों की जानकारी भी किसानों को मेलों, खेत दिवस में किसानों को उपलब्ध करवाई जाती है। विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित की गई प्रकाशनाएं तथा पौधा रोग अस्पताल भी सम्पर्क के मुख्य साधन हैं। विश्वविद्यालय द्वारा कृषि दूत भी तैनात किए गए है जो इंटरनेट तथा मोबाइल फोन द्वारा कृषकों तथा विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों के बीच पुल का कार्य कर रहे हैं।



Discussion

No Comment Found