1.

पिता का घर बेचकर बच्चनजी अपना इलाज क्यों नहीं कराना चाहते थे?

Answer»

बच्चनजी के पिता ने वृद्धावस्था में शांति से रहने के लिए घर बनवाया था। किसी भी अवस्था में वह उनका एकमात्र आश्रय था। बच्चनजी के इलाज के लिए वे अपना घर बेचने को तैयार थे। बच्चनजी को डॉक्टर का इलाज महंगा पड़ रहा था। इलाज के लिए अब उनके पास पैसे भी नहीं बचे थे। परंतु वृद्ध माता-पिता को घर से वंचित करना उन्हें बहुत अनुचित लगता था। इसलिए पिता के घर को बेचकर बच्चनजी अपना इलाज नहीं कराना चाहते थे।



Discussion

No Comment Found