1.

Please answer above question​

Answer»

शब्दों का वह सार्थक समूह , जो किसी न किसी भाव को प्रकट करता है , वह वाक्य कहलाता है |’रचना के आधार पर वाक्य भेद / वाक्य रूपांतरणरचना के आधार पर वाक्य के तीन भेद होते हैं -1. साधारण या सरल वाक्य2. संयुक्त वाक्य3. मिश्र या मिश्रित वाक्य1. साधारण या सरल वाक्यसरल वाक्य में एक उद्देश्य और एक विधेय होता है |इसमें एक ही क्रिया होती है जो मुख्य क्रिया होती है |इसमें उपवाक्य नहीं होते |जैसे - 1) राम गेंद से खेलता है |2) रावण तीनों लोकों का स्वामी बनना चाहता था |3) वह प्रतिदिन घर का कार्य करने के बाद भी समय पर कार्यालय पहुँचती है |नोट – यह आवश्यक नहीं कि सरल वाक्य छोटे ही होते हैं वरन वे लम्बे भी हो सकते हैं |2. संयुक्त वाक्यसंयुक्त वाक्य में दो या दो से अधिक स्वतंत्र वाक्य योजक चिह्नों के द्वारा जुड़े रहते हैं |किन्तु ,परन्तु ,और ,तथा ,इसलिए ,या ,अथवा, अन्यथा, अत: इत्यादि योजक शब्द होते हैं |योजक शब्द समुच्चय बोधक अव्यय होते हैं |जैसे -1) मुझे बुखार था , इसलिए मैं विद्यालय नहीं जा सका |2) वह बाज़ार गया और उसने सामान ख़रीदा |3) मजदूर मेहनत करता है , परन्तु उसे लाभ नहीं मिलता |4) बादल घिरे तथा अँधेरा छा गया |5) मैंने उसकी बहुत प्रतीक्षा की , किन्तु वह नहीं आया |नोट - संयुक्त वाक्यों में कभी – कभी अव्यय शब्दों का लोप भी किया जाता है ; जैसे – 1) क्या सोचा था , क्या हो गया |3. मिश्र / मिश्रित वाक्यमिश्र वाक्य में एक से अधिक उपवाक्य होते हैं |इस प्रकार के वाक्य में एक प्रधान उपवाक्य होता है तथा शेष अन्य उपवाक्य उस पर आश्रित होते हैं |जो उपवाक्य आश्रित होते हैं | उन्हें आश्रित उपवाक्य कहते हैं |ये उपवाक्य आपस में व्याधिकरण योजकों से जुड़े रहते हैं |ये योजक जो , जब , तब, जहाँ, वहाँ , कि , क्योंकि , अगर , यदि इत्यादि होते हैं |जैसे - 1) जब गीता ने मेहनत की , तब वह प्रथम आई |2) जो छात्र परिश्रम करते हैं , वे ही सफल होते हैं |3) जैसे ही सूर्यास्त हुआ , चारों तरफ अँधेरा छा गया |4) यद्यपि वह दुबला – पतला है तथापि वह ताकतवर है |5) वह विद्यालय नहीं आया क्योंकि वह बीमार है |उपवाक्य – एक वाक्य में अनेक उपवाक्य होते हैं ; जिनमें एक प्रधान तथा शेष आश्रित उपवाक्य होते हैं | मुख्य उपवाक्य की क्रिया मुख्य होती है | आश्रित उपवाक्यों का आरम्भ प्राय: ‘जो’ , ‘कि’ , ‘क्योंकि’ , ‘जिसे’ , ‘यदि’ इत्यादि शब्दों से होता है |जैसे - गीता अब तक ठीक नहीं हुई, क्योंकि उसने दवाई समय पर नहीं ली | मिश्र वाक्यों में तीन प्रकार के आश्रित उपवाक्य होते हैं – 1. संज्ञा उपवाक्य 2. विशेषण उपवाक्य 3. क्रियाविशेषण उपवाक्य 1. संज्ञा उपवाक्य यह उपवाक्य प्रधान उपवाक्य की संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होता है | यह उपवाक्य वाक्य में संज्ञा का काम करते हैं | संज्ञा उपवाक्य प्रधान उपवाक्य से ‘कि’ योजक द्वारा जुड़े रहते हैं | जैसे - कृष्णव ने कहा कि वह खाना नहीं खाएगा | राजा ने कहा कि युद्ध में जीतना कठिन है | 2. विशेषण उपवाक्य यह उपवाक्य प्रधान उपवाक्य की संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताता है | यह उपवाक्य संज्ञा या सर्वनाम के विषय में विभिन्न सूचनाएँ देता है | यह उपवाक्य प्रधान उपवाक्य से संबंधवाचक सर्वनाम ‘जो’ , ‘जिसके’ , ‘जिसने’ , ‘जिसे’ आदि शब्दों से जुड़ा रहता है | जैसे - 1) उस लड़के को अंदर बुलाओ, जो बाहर आया है | 2) यह वही औरत है, जिसने कल सामान चुराया था | 3) जो मेहनत करता है, वह सफलता प्राप्त करता है | 3. क्रियाविशेषण उपवाक्य यह उपवाक्य प्रधान उपवाक्य की क्रिया की विशेषता बताता है | इन उपवाक्यों से क्रिया के घटित होने की रीति , समय , दिशा ,स्थान ,परिणाम इत्यादि की सूचना मिलती है | जैसे - 1) जैसे वह समझाता है, वैसे कोई नहीं समझाता | 2) जहाँ वह रोज़ जाती है , वहाँ मेरा घर है | वाक्य – संश्लेषण – दो या दो से अधिक वाक्यों को सार्थक रूप से मिलाना वाक्य संश्लेषण कहलाता है | योजकों की सहायता से संयुक्त और मिश्रित वाक्य बनाए जाते हैं | जैसे – 1. सीता ने मेहनत की | 2. सीता सफल हो गई | सीता ने मेहनत की और सफल हो गई | ( संयुक्त वाक्य ) जब सीता ने मेहनत की , तब वह सफल हुई | ( मिश्रित वाक्य ) वाक्य रूपांतरण – एक वाक्य का दूसरे वाक्य में रचना की दृष्टि से रूपांतरित होना वाक्य रूपांतरण कहलाता है | सरल वाक्य – संयुक्त वाक्य तथा मिश्र वाक्य में संयुक्त वाक्य – सरल वाक्य तथा मिश्र वाक्य में मिश्र वाक्य – सरल वाक्य तथा संयुक्त वाक्य में इन तीनों वाक्यों के आपस में रूपांतरण होते समय इनके अर्थ में परिवर्तन नहीं होना चाहिए | जैसे – प्रात:काल पक्षी चहचहाते हैं | ( सरल वाक्य ) प्रात:काल हुआ, और पक्षी चहचहाने लगे | ( संयुक्त वाक्य ) जब प्रात:काल हुआ तब पक्षी चहचहाने लगे | ( मिश्रित वाक्य )_______________________________________



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions