1.

पंडित जवाहरलाल नेहरु गुटनिर्पेक्ष की नीति के विषय में क्या विचार रखते थे ?

Answer»

नेहरुजी की मान्यता थी कि किसी भी गुट या सत्ता गुट में शामिल होने की बजाय तटस्थ रहने से ही राष्ट्रीय हितों की अच्छी तरह से सुरक्षा कर सकेंगे । विश्व का दो सत्ता गुटों में विभाजन विश्व शान्ति और अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग के लिए हानिकारक है । यदि किसी गुट में शामिल हो तो उस देश को अपनी स्वतंत्रता खोनी पड़ेगी और शीतयुद्ध का शिकार होना पड़ेगा ।



Discussion

No Comment Found