1.

पंजाब और बंगाल का बँटवारा करने का क्या आधार सुनिश्चित किया गया?

Answer»

‘ब्रिटिश इण्डिया’ के मुस्लिम बहुल प्रान्त पंजाब और बंगाल के अनेक भागों में बहुसंख्यक गैर-मुस्लिम आबादी वाले थे। अत: निर्णय हुआ कि इन दोनों प्रान्तों में भी बँटवारा धार्मिक बहुसंख्यकों के आधार पर होगा और इसमें जिले या उससे निचले स्तर के प्रशासनिक हल्के को आधार बनाया जाएगा।



Discussion

No Comment Found