1.

प्रा. रामिश के साथ प्रा. माधवन की पहली मुलाकात कब और कैसे हुई थी ?

Answer»

गर्मियों के दिन थे। प्रोफेसर माधवन प्रोफेसर रामिश के जिगरी दोस्त आनंद मेहता का सिफारिशी-पत्र लेकर पहली बार प्रोफेसर रामिश की लैब में उनसे मिलने आए थे। तब प्रोफेसर रामिश अपने कम्प्यूटर पर झुके हुए थे। प्रोफेसर माधवन का परिचय जानने के बाद प्रोफेसर रामिश ने उन्हें सहर्ष अपने साथ काम करने की अनुमति दे दी थी। इस प्रकार प्रोफेसर रामिश के साथ उसी समय प्रोफेसर माधवन की पहली बार मुलाकात हुई थी।



Discussion

No Comment Found