1.

प्रातः के नभ को बहुत नीला शंख जैसा बताकर कवि आकाशी दृश्य की क्या विशेषता बताना चाहता है?

Answer»

कवि इस कविता में ग्रामीण क्षेत्र के दूर-दूर तक दर्शनीय आकाश के प्रात:कालीन सौन्दर्य का वर्णन कर रहा है। भोर के समय सूर्योदय से पहले धुंधलके में आकाश गहरा नीला या काला-सा प्रतीत होता है। इस रंग में भोर के हल्के उजास का भी मिश्रण रहता है। अत: इसमें एक बहुत हल्की-सी दमक भी होती है। कवि ने इसी कारण बहुत नीला ‘शंख’ जैसा बताया है। शंख में एक प्राकृतिक दमक देखी जाती है।



Discussion

No Comment Found