1.

प्रदूषण के स्रोतों की विवेचना कीजिए।याप्रदूषण के उत्तरदायी कारणों की विवेचना कीजिए।

Answer»

प्रदूषण के उत्तरदायी स्रोत या कारण निम्नलिखित हैं –

⦁    उद्योगों से निकलने वाले स्राव (अपशिष्ट) प्रदूषण का प्रमुख कारण हैं। इनसे मुख्य रूप से वायु एवं जल प्रदूषण बढ़ता है।
⦁    कीटनाशक दवाएँ भी प्रदूषण का कारण मानी जाती हैं क्योंकि इनके प्रयोग के काफी हानिकारक प्रभाव होते हैं।
⦁    प्रदूषित जल तथा वायु प्रदूषण के प्रमुख कारण हैं। अधिकांशतया इन्हीं के सर्वाधिक हानिकारक प्रभाव आए दिन सामने आते रहते हैं।
⦁    आवागमन के साधनों से निकलने वाला धुआँ भी प्रदूषण का एक प्रमुख कारण है।
⦁    नगरों में जगह-जगह पर पड़ा कूड़ा-करकट भी प्रदूषण का एक कारण है।
⦁    उद्योगों से निकलने वाले स्राव का नदियों के जल में मिल जाने से जल प्रदूषित हो जाता है।
⦁    नगरीकरण, औद्योगीकरण एवं आर्थिक विकास हेतु बड़े पैमाने पर वनों का कटाव भी प्रदूषण का एक कारण है।
⦁    रसोईघरों, स्वत:चालित वाहनों एवं कारखानों की चिमनियों से निकलने वाला धुआँ भी प्रदूषण फैलाता है।



Discussion

No Comment Found