| 1. |
परिवार नियोजन कार्यक्रम की सफलता में प्रमुख बाधाओं का उल्लेख कीजिए। |
|
Answer» परिवार नियोजन कार्यक्रम की सफलता में प्रमुख बाधाएँ निम्नलिखित हैं। 1. अशिक्षा एवं जनसहयोग का अभाव – अशिक्षा एवं अज्ञानता के कारण परिवार नियोजन कार्यक्रमों को अपेक्षित जन सहयोग नहीं मिल पाता है। वस्तुतः अशिक्षित या अल्प-शिक्षित लोग रूढ़ियों एवं पूर्व-धारणाओं के प्रभाव के कारण सन्तानोत्पत्ति को ईश्वर की देन के रूप में स्वीकार करते हैं। वे लोग परिवार नियोजन के लाभों को पहचानने एवं उत्तम भविष्य की कल्पना करने का दृष्टिकोण विकसित नहीं कर पाते हैं। 2. यौन-शिक्षा का अभाव- यौन शिक्षा के अभाव के कारण भी । परिवार नियोजन कार्यक्रम के प्रति अपेक्षित जागरूकता उत्पन्न नहीं हो पाई है। 3. निर्धनता- निर्धनता की स्थिति में, कुछ लोग परिवार नियोजन के साधनों को प्राप्त करने में असफल रहते हैं। यद्यपि सरकार द्वारा निरोध आदि के नि:शुल्क वितरण की व्यवस्था की गई है, किन्तु नसबन्दी करवाने जैसी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं है। 4. शत-प्रतिशत अचूक उपायों को उपलब्ध न होना- भारत की वृहद जनसंख्या की तुलना में, परिवार नियोजन के शत-प्रतिशत अचूक उपाय पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हैं। यह स्थिति परिवार नियोजन कार्यक्रम की पूर्ण सफलता में बाधक है। 5. ग्रामीण क्षेत्रों में परिवार नियोजन सुविधाओं एवं प्रचार का अभाव- भारत के ग्रामीण एवं दूर-दूराज के क्षेत्रों में परिवार नियोजन के व्यवस्थित केन्द्रों की पूर्ण उपलब्धता सुनिश्चित नहीं है। इस स्थिति में ग्रामीण क्षेत्रों में परिवार नियोजन कार्यक्रम की लोकप्रियता सीमित ही है। |
|