1.

प्रकाश, बादल तथा हवा के कारण गुलमर्ग दर्शन में आए रोमांच का वर्णन कीजिए।

Answer»

गुलमर्ग प्रकृति की क्रीडास्थली है। बर्फ से ढके पहाड़ों पर सूर्य का प्रकाश सुनहली आभा प्रकट करता है। आकाश से बरसते बर्फ के पारदर्शक कण प्रकाश में उज्ज्वल हो उठते है। बादलों के समूह आकाश में ऐसे विचरते हैं जैसे नन्हे-नन्हे द्वीप इधर-उधर भटक रहे हों। सुहावनी लगनेवाली हवा एकाएक तूफान का रूप ले लेती है, तेज हवा के साथ बरसाती घटाएँ तेजी से आगे बढ़ती हैं। बीच-बीच में बिजली भी कौंधने लगती है। इस प्रकार प्रकाश, बादल और हवा के कारण गुलमर्ग एक अनोखे रोमांच से भर जाता है।



Discussion

No Comment Found