1.

प्रोफेसर रामिश ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘मानव प्रक्षेपणयंत्र’ का प्रयोग छोड़ देने का निर्णय क्यों किया?

Answer»

प्रोफेसर रामिश ‘मानव प्रक्षेपण-यंत्र’ की प्रयोग प्रक्रिया के दौरान जिन स्थितियों से गुजरे थे, उन स्थितियों ने उन्हें बेचैन कर १ दिया था। उनका तरंग में परिवर्तित शरीर गंदे नाले और उसके पास की 3 दुनिया में पहुंच गया था, जहां नाले के किनारे बजबजाती मानवीयता १ ने उन्हें हिलाकर रख दिया था। चैम्बर से निकलने पर उन्होंने निश्चय कर लिया कि अभी तो उन्हें देश के लाखों नागरिकों को कुपोषण से बचाने और उनको जीवन की न्यूनतम सुविधाएं उपलब्ध करवाने का काम करना बाकी है। यह काम ‘मानव प्रक्षेपण-यंत्र’ प्रोजेक्ट के प्रयोग से कहीं अधिक जरूरी है। इसलिए प्रोफेसर रामिश ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट का प्रयोग छोड़ देने का निर्णय किया।



Discussion

No Comment Found