1.

प्रश्न 1 पालमपुर के 450 परिवार में भूमि का वितरण किस प्रकार है?​

Answer» 1 पालमपुर के 450 परिवार में भूमि का वितरण किस प्रकार है ?पालमपुर आस-पड़ोस के गाँवों और कस्बों से भली भांति जुड़ी हुई है | गाँव में विभिन्न जातियों के लगभग 450 परिवार रहते है | गाँव में अधिकांश भूमि के स्वामी उच्च जाति के 80 परिवार है |पालमपुर के 450 परिवारों में से 60 परिवारों के पास 2 हेक्टेयर से अधिक भूमि है | 150 परिवार भूमिहीन है तथा 240 परिवारों के पास 2 हेक्टेयर से कम भूमि है | भूमिहीन किसानों की संख्या 150 है जो किसान भूमिहीन है | छोटे किसानों की संख्या 240 है , उनके पास 2 हेक्टेयर से कम है | मझोले और बड़े किसान की संख्या 60 है , उनके पास 2 हेक्टेयर से अधिक है | बड़े किसानों के पास 10 हेक्टेयर और उससे अधिक है |खेतों में काम करने के लिए श्रमिक या तो भूमिहीन परिवारों से आते है , या छोटे प्लाटों में खेती करने वाले परिवारों से |


Discussion

No Comment Found