1.

प्रस्तुत पाठ एक निबंध है। निबंध गद्य-साहित्य की उत्कृष्ट विधा है, जिसमें लेखक अपने भावों और विचारों को कलात्मक और लालित्यपूर्ण शैली में अभिव्यक्त करता है। इस निबंध में उपर्युक्त विशेषताएँ कहाँ झलकती हैं किन्हीं चार का उल्लेख कीजिए।

Answer»

निबंध गद्य-साहित्य की उत्कृष्ट विधा है, जिसमें लेखक अपने भावों और विचारों को कलात्मक और लालित्यपूर्ण शैली में अभिव्यक्त करता है। ‘एक कुत्ता तथा एक मैना’ निबंध में अनेक जगहों पर लेखक की इस सिद्धहस्तता के प्रमाण हैं – 

उदाहरण दृष्टव्य हैं –

1. मेरा अनुमान था कि मैना करुण भाव दिखानेवाला पक्षी है ही नहीं वह दूसरों पर अनुकंपा ही दिखाया करती है।

2. पति-पत्नी जब कोई एक तिनका लेकर सूराख में रखते हैं तो उनके भाव देखने लायक होते है। पत्नी देवी का तो क्या
कहना।

3. पत्नी – लेकिन फिर भी इनको तो इतना खयाल होना चाहिए कि यह हमारा प्राइवेट घर है।
पति – आदमी जो हैं, इतनी अकल कहाँ ?
पत्नि – जाने भी दो।

4. जब मैं इस कविता को पढ़ता हूँ तो उस मैना की करुण मूर्ति अत्यंत साफ होकर सामने आ जाती है। कैसे मैंने देखकर भी नहीं देखा और किस प्रकार कवि की आँखें उस बेचारी के मर्मस्थल तक पहुँच गई, सोचता हूँ तो हैरान हो रहता हूँ।



Discussion

No Comment Found